Tuesday, October 20th, 2026

Redmi Note 10 Pro की सेल आज, ₹14999 में खरीदने का मौका, Jio यूजर्स को 3000 का एक्स्ट्रा कैशबैक भी

 नई दिल्ली  
पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने बीते दिनों Redmi Note 10 Series के धांसू फ़ोनो को लॉन्च किया था। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस Redmi Note 10 Pro फोन को आज दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हैंडसेट को 4 मार्च को दो वेरिएंट - वैनिला रेडमी नोट 10 और हाई-एंड रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 10 Pro का मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 से किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस फ़ोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में:
 
Redmi Note 10 Pro के 6GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए आपको 16,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत कंपनी ने 18,999 रुपये रखी है, जो 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। आप इस फ़ोन को आज दोपहर 12 बजे अमेज़न, Mi।com, Mi Home और Mi Studio स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

  
ऑफर
इस हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Amazon और Mi।com से अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI के जरिए ये फ़ोन खरीदते हैं तो आपको इस पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप इस फ़ोन Amazon से जियो सिम के साथ खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का एडिशनल कैशबैक भी मिलेगा। Xiaomi India के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने 17 मार्च को ट्वीट किया कि फोन की पहली के दौरान 10 सेकंड से भी कम समय में यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। 

 

#Redmi Note 10 Pro

Source : Agency

पाठको की राय